Big NewsPithoragarh

देवलथल में गुफा के नीचे दबने से एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पिथौरागढ़ के देवलथल तहसील में एक पशुपालक की उड्यार (गुफा) में दबने से मौत हो गई। पशुपालक शौच के लिए गुफा में गया था। इसी दौरान गुफा भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई।

देवलथल में गुफा के नीचे दबने से पशुपालक की मौत

देवलथल तहसील के बिछुल गांव में एक पशुपालक की शौच करने के दौरान गुफा में दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।

बकरी चराने के लिए गए थे जंगल में

मिली जानकारी के मुताबिक देवलथल तहसील के बिछुल गांव निवासी प्रकाश राम (48) बकरी चराने के लिए जंगल गए हुए थे। इसी दौरान वो शौच के लिए उड्यार (गुफा) में गए। इसी दौरान पहाड़ी ढहने के कारण प्रकाश राम उसके मलबे में दब गए।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तहसीलदार को दी। जिसके बाद राजस्व टीम, एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला। लेकिन तब तक प्रकाश राम की मौत हो चुकी थी।

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। प्रकाश राम की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक साल का बेटा है और वो पशुपालन कर परिवार की आजीविका चलाते थे। ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button