Udham Singh Nagar NewsHighlight

नशे के सौदागर पर STF का प्रहार, 40 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बार फिर नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. रुद्रपुर क्षेत्र में देर रात हुई संयुक्त कार्रवाई में करीब 40 लाख रुपए की हेरोइन के साथ एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

40 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर अरेस्ट

एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई गांधी पार्क के पास की है. आरोपी के पास से 135 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है. तस्कर की पहचान धर्मवीर गंगवार (55) पुत्र सोहन लाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन को बरेली से खरीदकर रुद्रपुर और आसपास के इलाकों में बेचता है.

आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी STF

एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में अन्य कई नशा कारोबारियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके खिलाफ जल्द ही अलग से कार्रवाई की जाएगी. आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. एसटीएफ की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है.

ये भी पढ़ें : 58 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर अरेस्ट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में बताई जा रही कीमत

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें