मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रध्दा कपूर की केमिस्ट्री आपने चार साल पहले आई फिल्म एक विलेन में देखी होगी। दोनों फिर साथ आ रहे हैं बड़े परदे पर लेकिन इस बार एक अनोखे कनेक्शन के साथ।
सिद्धार्थ और श्रद्धा को एक साथ नई फिल्म में साइन किया
ख़बर है कि सिद्धार्थ और श्रद्धा को एक साथ नई फिल्म में साइन किया गया है। फिल्म का नाम-शॉटगन शादी है। इस फिल्म को शैलेश आर सिंह प्रोड्यूस करेंगे जबकि प्रशांत सिंह को पहली बार निर्देशन के मैदान में उतरने का मौका मिलेगा। लेकिन इस फिल्म की डिटेल से दिलचस्प एक और ख़बर।
करण जौहर बैनर के प्रोडक्ट सिद्धार्थ बड़े परदे पर पहली बार भोजपुरी बोलते हुए नज़र आएंगे क्योंकि फिल्म में वो बिहार के लड़के का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म को बिहार में शूट किया जाएगा। फिल्म के नाम में शॉटगन है और शत्रुघ्न सिन्हा को भी शॉटगन के नाम से जाना जाता है जो बिहारी बाबू के नाम से फेमस हैं।
संयोग की बात है कि श्रद्धा कपूर के इससे पहले अर्जुन कपूर के साथ फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में काम किया था और उस फिल्म में अर्जुन कपूर भी बिहार ब्वॉय माधव झा के किरदार में थे।