देहरादून : साल 2019 भाजपा के लिए उपलब्धियों भरा रहा। भाजपा ने हर चुनाव मेंबंपर जीत हासिल की औऱ नया मुकाम हासिल किया। 2019 साल का आज आखिरी दिन है और साल के आखिरी दिन में भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रेस वार्ता आय़ोजित की जिसमें अजय भट्ट ने भाजपा की उपलब्धियों का बखान किया.
अजय भट्ट ने कहा कि 2019 संगठन की दृष्ठि से महत्वपूर्ण और उपलब्धियों से भरा। अजय भट्ट ने जानकारी दी कि भाजपा ने 2019 में 26 लाख सदस्य उत्तराखंड में बनाए और प्रदेश में सहकारिता का चुनाव भाजपा ने जीता। अजय भ पँचायत चुनाव में और निकाय चुनाव में भी भाजपा एक पर रही है।
अजय भट्ट ने गिनाई उपलब्धियां
- पहली बार लोकसभा चुनाव में भी 5 सीटें जीतने का रिपीट रिकार्ड भी भाजपा ने बनाया
2. विधानसभा उपचुनाव पिथौरागढ़ भी भाजपा ने जीती
3. संगठन के कार्यकर्ताओं को योगदान हर चुनाव में जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
4. अनुछेद 370 और 35 a भी हटाने के लिए साल 2019 जाना जाएगा
5. नागरिकता संशोधन कानून बनाने के लिए 2019 जाना जाएगा कि जिन लोगो को भारत की नागरिकता नही मिल पा रही थी उन्हें नागरिकता मिल जाएगी
6.रुड़की नगर निगम चुनाव में कुर्सी कब्जाई।
ये घटना रही अप्रिय
इस दौरान अजय भट्ट ने कहा कि निराशाजनक रहा वो प्रकाश पंत का निधन रहा। अजय भट्ट ने कहा कि 2019 में अप्रिय घटना भाजपा के लिए कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का निधन रहा जो कि पार्टी के लिए बड़ा नुकसानदायक रहा।
ऑवरओल देखा जाए तो भाजपा ने प्रदेश सहित देश में अपना परचम लहराया। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने चंद सालों में अच्छआ मुकाम हासिल किया।