देहरादून (मनीष डंगवाल) – थराली उपचुनाव को लेकर आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया हो,लेकिन प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस ने जनता का हितौषी बनकर वो हासिल करने का कोई बहाना नहीं छोडा.
बीजेपी के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी प्रचार के अंतिम दिन जहां कई जगहों पर भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी के लिए वोट मांगे. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी कांग्रेस प्र्रत्याशी जीत राम के लिए वोट मांगे. इस दौरान जहां दोनों दलों के बीच जुबानी जंग भी देखने हो मिली.
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर ऐसा तंज कसा की प्रीतम सिंह को सुन रही भीड ने तंज पर खूब तालिया बजाई,यहां तक कि मंच पर बैठे पूर्व मंत्री राजेद्र भण्डाारी और मंच पर बैठे कांग्रेसी नेताओं ने प्रीतम सिंह के तंज पर तालियों की बौछार कर दी। दरसल थराली उपचुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भण्डारी के गाडियों की चैकिंग पुलिस के द्धारा की गई जिससे कांग्रेसी नेताओं में काॅफी रोष देखने को मिला था,और कांग्रेस ने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हैलीकाॅप्टर की चैंकिग क्यों नहीं कर सकती पुलिस
वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस के बयानों पर कहा कि कांग्रेस के पास कहने को कुछ नहीं है. इसलिए कांग्रेस नेता इस पर बयान बाजी कर रहे हैं. प्रशासन के द्धारा ये रूटीन कार्य है लेकिन प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री ने सवाल कर दिया कि उनकी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेद्र भण्डारी की गाडियों की चैकिंग पुलिस के द्धारा की जा सकती है तो फिर पुलिस मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हैलीकाॅप्टर की चैंकिग क्यों नहीं कर सकती है।
अब देखना ये होगा कि थराली उपचुनाव को लेकर बयानबाजी भले ही थराली तक थमगई हो लेकिन जो तंज प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कसा है उसे कांग्रेस को किताना फायदा होता क्योंकि कांग्रेस के नेताओं के वाहनों चैकिंग हुई और कांग्रेस ने इस मुदा बनाया है।