National

Ola स्कूटर वाले Bhavish Aggarwal के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानें पूरा मामला

Ola Electric के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) के खिलाफ अरेस्ट वारंट (bailable warrant against Bhavish Aggarwal) जारी हुआ है। ये गिरफ्तारी वारंट दक्षिण गोवा उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (South Goa consumer disputes redressal commission) द्वारा जारी किया गया है।

चार फरवरी को आयोग ने भाविश अग्रवाल को आयोग के सामने उपस्थित रहने का नोटिस जारी किया। हालांकि वो पेश नहीं हुए। आयोग ने बेंगलुरू पुलिस को भाविश को 23 फरवरी को सुबह 10:30 बजे पेश होने के निर्देश दिए है।1.47 लाख की जमानत पर ही वो रिहा किए जा सकते है।

Ola स्कूटर वाले भाविश अग्रवाल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी Ola Electric Bhavish Aggarwal Arrest Warrant

दरअसल ये मामला ओला स्कूटरों से जुड़ा है। Ola स्कूटर की खराब सर्विस, दिक्कतें आना, स्पेयर पार्ट्स नहीं मिलने की शिकायतें तो आम हो ही गई है। लेकिन इस बार पूरा का पूरा स्कूटर ही गायब हो गया है। 26 साल के प्रितेश चंद्रकांत घड़ी ने 16 अगस्त 2023 को 1.47 लाख में Ola S1 Pro सेकेंड जेनरेशन स्कूटर खरीदा। हालांकि खरीदने के तुरंत बाद ही स्कूटर की मोटर में अजीब सी आवाज सुनाई देने लगी। स्कूटर का टचस्क्रीन भी काम नहीं कर रहा था। हर एक घंटे में स्कूटर को रीबूट करना पड़ता था।

जानें क्या है पूरा मामला?

स्कूटर को कंपनी डीलर पर रिपेयर होने के लिए दिया था। तभी से स्कूटर गायब है। कई बार कंपनी से शिकायतकर्ता ने संपर्क किया। लेकिन संतोषजनक जवाब ना मिलने पर व्यक्ति ने उपभोक्ता फोरम का रुख किया। इसी की सुनवाई के चलते आयोग ने भाविश अग्रवाल को 4 फरवरी पेश होने का नोटिस भेजा था।

पेश ना होने पर मामले में कानूनी और कड़ी कार्रवाई हो सकती है. शिकायतकर्ता ने 1.47 लाख की रिफंड राशि की मांग की है। साथ ही 50,000 रुपए का मुआवजा भी मांगा है। फिलहाल Ola Electric की तरफ से इस मामले में कोई जवाब नहीं आया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें