Big NewsKashipur News

काशीपुर में अनोखे अंदाज में हुआ शपथ ग्रहण, मेयर बोले कुछ भूल जाऊं तो मुझे याद

नगर निगम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में काशीपुर के नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली समेत 40 पार्षदों ने शपथ ग्रहण की. बता दें मेयर दीपक बाली को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने शपथ दिलाई. जिसके बाद मेयर दीपक ने 40 पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई.

काशीपुर में अनोखे अंदाज में हुआ शपथ ग्रहण

काशीपुर के नवनिर्वाचित मेयर दीपक बाली ने वादा किया कि नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में वे अपने संकल्प पत्र का एक वादा पूरा करेंगे. शपथ ग्रहण के बाद मेयर ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मेरे द्वारा किए गए संकल्प पत्र में जो वादे हैं मैं उनको पूरा करने में हमेशा अग्रसर रहूंगा. यदि मैं कुछ भूल जाऊं तो मुझे याद दिला देना और संकल्पों को पूरा कर दूं तो मेरी पीठ थपथपा देना’.

मेयर ने साझा किया किस्सा

मेयर ने आगे कहा जब वे शपथ लेने आ रहे थे तो उनकी पत्नी ने उन्हें पैन गिफ्ट कर कहा कि ” इस पैन से काशीपुर के विकास को लिखना”. मेयर बाली ने अपनी पत्नी को आश्वासन दिया कि यह पैन केवल काशीपुर के विकास और उसके आड़े आ रहे लोगों पर कार्रवाई के लिए ही चलेगा. संबोधन के बाद मेयर दीपक बाली ने जनता से मिले प्यार के लिए दंडवत प्रणाम कर जनता का आभार व्यक्त किया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें