Dehradun NewsBig News

टंकी से नीचे उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला, एक महीने के लिए धरना स्थगित

आखिरकार सरकार के आश्वसन के बाद टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला नीचे उतर आए हैं। एसडीआरएफ और फायर सर्विस के प्रयासों से पांचों लोगों को टंकी से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था।

टंकी से नीचे उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला

बता दें वर्ष वार भर्ती की मांग को लेकर पिछले 60 घंटे से नर्सिंग अभ्यर्थी और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला भूखे प्यासे टंकी के ऊपर चढ़े हुए थे। सरकार की ओर से मिले उचित आश्वासन के बाद सभी लोग नीचे उतर आए हैं। साथ ही नर्सिंग कर्मियों ने 1 महीने के लिए अपना धरना स्थगित कर दिया है।

भावुक हुई ज्योति रौतेला

टंकी से नीचे उतरते हुए नीचे धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने ज्योति रौतेला समेत सभी को माला पहनकर उनका स्वागत किया। इस दौरान ज्योति रौतेला भावुक हो गई। बता दें इस दौरान वहां पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

टंकी से नीचे उतरे नर्सिंग अभ्यर्थी और कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला
भावुक हुई ज्योति रौतेला

सरकार ने भविष्य में की कोई आनाकानी तो फिर होगा आंदोलन: रौतेला

ज्योति रौतेला ने कहा 157 दिन तक एकता विहार स्थित धरना स्थल और उसके बाद 60 घंटे तक परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी में चढ़ने के बाद आखिरकार सरकार ने नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों पर आगे कदम बढ़ाया है। जिसका हम तहे दिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा सरकार द्वारा प्रयास के बाद हमने भी अपने आंदोलन को खत्म करने का निर्णय किया है। लेकिन हम आज भी कहते हैं अगर सरकार ने आगे कोई भी आनाकानी करी तो हम फिर से दोगुनी ताकत से आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें: नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता ने दी बड़ी चेतावनी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें