देहरादून : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। कार्यकर्ताओं ने वनमंत्री हरक सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के बाहर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने वनमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की।
इसके चलते जमकर हंगामा हो गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका तो कार्यकर्ता पुलिस से भी भिड़ गए। मामला अधिक बढ़ने पर पुलिस ने उत्तराखंड मे एनएसयूआई के महासचिव आयुष गुप्ता समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य कार्यकर्ता वहीँ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।