Nainital NewsHighlight

अब भीषण गर्मी में प्यासे नहीं रहेंगे वन्यजीव, वन विभाग अपनाएगा ये तकनीक

जंगलों में वन्यजीव अब भीषण गर्मी में प्यासे नहीं रहेंगे और ना ही उन्हें पानी की तलाश में भटक कर गांवों की ओर आना पड़ेगा। वन्य जीवों को जंगल के अंदर प्यास बुझाने के लिए वन विभाग ने तालाब बनाकर उनमें पानी भरने की योजना बनाई है।

वाटर होल बनाने का काम शुरू

तराई पूर्वी वन प्रभाग में वाटर होल बनाने का काम भी शुरू हो गया है। जिसमें कुछ जगहों पर पानी प्राकृतिक जल स्रोतों से डाला जाएगा या फिर वन विभाग के टैंकर से पानी भरने का काम किया जाएगा। जिससे जानवर उसमें पानी पीने के अलावा स्नान भी कर सकेंगे।

सुख रहे प्राकृतिक जल स्रोत

बता दें वनों के अत्यधिक दोहन होने और बदलते मौसम के कारण प्राकृतिक जल स्रोत गर्मी में सूख जाते हैं। इनमें से अधिकांश जल स्रोत धीरे-धीरे समाप्त हो गए हैं। इसके चलते पानी की तलाश में वन्य जीव जंगल से निकलकर गांवों की तरफ आ जाते हैं। पिछले कुछ समय से तराई पूर्वी व आसपास के जंगल से सटे क्षेत्र में जंगली जानवरों ने लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

वन विभाग अपनाएगी ये तकनीक

ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने इससे निपटने के लिए गहन मंथन किया। जिसमें तय किया कि वनों में जगह-जगह तालाबों को बनाया जाएगा। इसमें वन कर्मचारी रोजाना टैंकर और टैंकों के माध्यम से पानी भरेंगे। जिससे जानवर अपनी प्यास बुझा सकेंगे। इस योजना को तराई पूर्वी वन प्रभाग में शुरू भी कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें