Dehradunhighlight

अब ऑनलाइन चलेगा पुलिस का ये अभियान, इन पर रहेगी नजर

Arun mohan joshi
DIG ARUN MOHAN JOSHI

 

देहरादून: देहरादून पुलिस नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने की और कदम बढ़ा चुकी है। पुलिस का ऑपरेशन सत्य आप ऑनलाइन चलने के बाद ऑनलाइन भी चलेगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। नशे पर लगाम लगाने के लिए राजधानी पुलिस सख़्त से कदम बढ़ा रही है।

देहरादून पुलिस जल्द मोबाइल ऐप जारी कर सकती है। जल्द ”ऑपरेशन सत्य ”मोबाइल एप लांच किया जाएगा। इससे आम जनता को सहुलियत मिलेगी। लोग पुलिस से आसानी से शिकायत कर पाएंगे। लोगों की सूचनाएं ऑनलाइन दर्ज की जाएंगी। सूचना देने वालों की पहचान को गुप्त रखा जाएगा।

Back to top button