अब तो भाजपा मंहगाई पर कुछ नहीं बोलती- शोभा ओझा
देहरादून- उत्तराखंड में हुए एनएच74 घोटाले मामले को कांग्रेस संसद में उठाएगी। इस बात का ऐलान आज महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने किया। ओझा देहरादून मे आज मोदी सरकार पर जमकर बरसी। उन्होंने मोदी सरकार को मंहगाई से लेकर विदेश नीति तक जमकर लताड़ा।
शोभा ने कहा कि आज सरहद पर आज जवानों को अपनी कुर्बानी देनी पड़ रही है तो उसकी वजह है मोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति। आज देश में मंहगाई बढ़ रही है, किसान आहत है, बावजूद इसके मोदी सरकार चुपचाप है।
केंद्र की मोदी सरकार तीन साल पूरे होने के मौके पर जहां अपना गुणगान कर रही है, वहीं कांग्रेस के दिग्गज मोदी सरकार को कोस रहे हैं। देहरादून में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शोभा ओझा ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
शोभा ओझा ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी, तब महंगाई को भाजपा डायन बताती थी, लेकिन जब अपनी बारी आई तो आज भाजपा मंहगाई के मुद्दे पर भाजपा खामोश है।
ओझा ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, कि मोदी राज में किसानों के कर्जे माफ नहीं हो पा रहे जबकि अम्बानी और अडानी को केन्द्र सरकार फायदा पहुंचा रही है।