highlightDehradun

अब हर दिन सुनेंगे DM आम जनता की समस्याएं, CM के फैसले की महेंद्र भट्ट ने की सराहना

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए थे कि अब वो हर रोज दो घंटे आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। इस फैसले की बीजेपी प्रदेश अक्ष्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सराहना की है।

अब हर दिन सुनेंगे जिलाधिकारी आम जनता की समस्याएं

आम जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीर नजर आते हैं। जिलों से लेकर मुख्यमंत्री आवास में भी आम जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं।

तो वहीं हर सोमवार को जिला अधिकारियों के लिए भी पहले से ही जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुनने के आदेश हैं। जिसकी तहत जिलाधिकारी जनता की समस्याओं को सुनते भी हैं।

लेकिन अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर कार्य दिवस पर जिला अधिकारियों को दो घंटे जनता की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए हैं।

CM के फैसले की महेंद्र भट्ट ने की सराहना

सीएम धामी के इस फैसले की सराहना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है।

यही वजह है कि जिला अधिकारी स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान आम जनता की हो सकता है। उनके समाधान को लेकर हर कार्य दिवस पर दो घंटे जिलाधिकारी समस्याएं सुनेंगे इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

आम जनता की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

सीएम धामी के निर्देशों के बाद से अब हर कार्य दिवस पर सभी जिलों के जिलाधिकारी आम जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे और उनका समाधान भी करेंगे। सीएम धामी के इस फैसले से आम जनता को सहूलियत होगी और जल्द से जल्द ही आम जनता की समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button