चंपावत: बनबसा से महेंद्र नगर(नेपाल) तक के बीच चलने वाले तांगे अब नहीं दिखाए देंगे मंगलवार को भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद बनबसा थाने में तांगा चालकों के साथ बैठक की गई। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत 15 दिसंबर से प्रशासन ने इनके संचालन पर रोक लगा दी है। अब दोनों देशों के बीच छोटे वाहन संचालित किए जाएंगे।
इसमें एसडीएम अनिल चन्याल ने तांगा चालकों से कहा कि बनबसा से महेंद्रनगर के बीच चलने वाले तांगा चालकों द्वारा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का उल्लघंन किए जाने की लगातार शिकायत आ रही है।
इसको देखते हुए 15 दिसंबर से बनबसा से महेंद्रनगर के बीच चलने वाले तांगा का संचालन बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उससे पहले जो तांगा चलेगा उस पर आठ सवारी से अधिक नहीं बैठा सकेंगे।