Big NewsDehradun

विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, इस तारीख से होगी सत्र की शुरूआत

विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। मानसून सत्र पांच सितंबर से विधानसभा भवन देहरादून में होगा।

पांच सितंबर से होगा विधानसभा का मानसून सत्र

पांच सितंबर से होने वाले विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मानसून सत्र विधानसभा भवन देहरादून में होगा। मानसून सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश होगा। सरकार ने पांच से आठ सितंबर तक विधानसभा मानसून सत्र कराने का फैसला लिया है।

विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी

विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी की है। पांच सितंबर को सुबह 11 बजे सत्र की शुरूआत होगी। पहले दिन अनुपूरक बजट पेश करने के साथ ही अध्यादेशों को सदन पटल पर रखा जाएगा।

छह सितंबर को होगी अनुपूरक बजट पर चर्चा

अनुपूरक बजट पर चर्चा छह सितंबर को होगी। इसके साथ ही छह सितंबर को और विधायी कार्य होंगे। जबकि सात सितंबर को जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आठ सितंबर को उत्तराखंड विनियोग 2023-24 का अनुपूरक विधेयक पारित किया जाएगा

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button