Big NewsUttarakhand

गैरसैंण में मानसून सत्र कराने के लिए अधिसूचना जारी, 21 से 23 अगस्त तक होगा सत्र

विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कराया जाएगा। जिसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का मानसून सत्र भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 21 से 23 अगस्त तक चलेगा।

विधानसभा सचिवालय ने शुरू की मानसून सत्र की तैयारियां

भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 21 से 23 अगस्त तक होने वाले सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विधायकों को विधानसभा सचिवालय ने सत्र करने की सूचना भेज दी है। इसके साथ ही भराड़ीसैंण विधानसभा में व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की एक टीम भराड़ीसैंण पहुंच गई है।

अब तक मिले 480 से ज्यादा प्रश्न

बता दें कि अब तक विधानसभा सचिवालय को पक्ष व विपक्ष के विधायकों की तरफ से 480 से ज्यादा प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। सभी विभाग मिलकर सवालों का जवाब तैयार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार तीन दिवसीय मानसून सत्र में अध्यादेश सदन पटल पर रखेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button