Dehradun NewsHighlight

देहरादून में Rapido समेत ऑनलाइन कैब कंपनियों पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस रद्द होने का खतरा

देहरादून शहर में Ola, Uber और Rapido जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ सकती है। लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन सामने आने पर परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

परिवहन विभाग ने कंपनियों को दी सख्त चेतावनी

परिवहन विभाग ने इन कंपनियों को सख्त चेतावनी देते हुए साफ किया है कि निजी वाहनों, खासकर टू-व्हीलर्स का कमर्शियल उपयोग नियमों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरटीओ संदीप सैनी के अनुसार, विभाग की ओर से पहले भी नोटिस जारी किए गए थे।

लाइसेंस की शर्तों का किया उल्लंघन: ARTO

ARTO संदीप सैनी की माने तो कंपनियों ने आश्वासन दिया था कि वे नई निजी गाड़ियों को प्लेटफॉर्म पर ऑन-बोर्ड नहीं करेंगी और पहले से जुड़ी गाड़ियों को नियमों के तहत कमर्शियल में परिवर्तित करेंगी। हालांकि, परिवहन मुख्यालय और एसटीए (State Transport Authority) की जांच में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन सामने आने पर अब विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है।

एग्रीगेटर लाइसेंस हो सकता है रद्द

आरटीओ ने स्पष्ट किया कि यदि कंपनियों की ओर से दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, तो उनके एग्रीगेटर लाइसेंस को रद्द करने की दिशा में सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में देहरादून में ऑनलाइन कैब और बाइक टैक्सी सेवाओं पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें