देहरादून में कांग्रेस ने किया राजभवन कूच
रुड़की में फूंका मोदी का पुतला
हल्दवानी में कांग्रेस का साथ दूसरे दलों ने भी जताई नाराजगी
देहरादून- नोटबंदी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों के खिलाफ कांग्रेस के देश व्यापी आक्रोश दिवस के तहत उत्तराखंड में भी सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर से कूच किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर आम जनता की दिक्कतों को बढ़ाने का आरोप लगाया वहीं इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में राजभवन कूच किया। हालांकि पुलिस ने राजभवन से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया।
उधर रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ उनका पुतला फूंक नाराजगी जताई। वहीं हल्द्वानी में नोटबंदी से बाजार की हालात और प्राविधानों से हो रही जनता की तकलीफों के खिलाफ आक्रोश दिवस पर कांग्रेस के साथ कई राजनीतिक दल भी एक साथ दिखाई दिए। प्रदर्शन कर रहे नोताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा।
मुख्य बिंदु