International News

उत्तर कोरिया के तानाशाह Kim Jong Un के उत्तराधिकारी का ऐलान, इसे सौंपी कमान

उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने आखिरकार अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी है। उसने अपनी विरासत अपनी बेटी किम जू ए (kim ju ae) को सौप दी है। आज संसद के सदस्यों को बंद कमरे में ब्रीफिंग देते हुए दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) ने इस बात की जानकारी दी। किम जू ए अब ‘उत्तराधिकारी नियुक्ति के चरण’ तक पहुंच चुकी हैं।

उत्तर कोरिया के तानाशाह Kim Jong Un के उत्तराधिकारी का ऐलान

किम जू ए को किम जोंग उन के उत्तराधिकारी के तौर पर चुन लिया गया है। हालांकि उनकी बेटी के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। खबरों की माने तो उनकी उम्र करीब 13 साल है। साल 2013 में उनका जन्म हुआ था। पहली बार वो नवंबर 2022 में दिखाई दी थीं।

कौन हैं किम जोंग की बेटी किम जू? Kim Jong Un Daughter kim ju ae

इसी के बाद से वो कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में दिखाई दी हैं। जिसमें हथियार परीक्षण, सैन्य परेड, फैक्ट्री उद्घाटन आदि शामिल है। हाल ही में वो कोरियाई पीपुल्स आर्मी की स्थापना दिवस पर भी दिखाई दी थी।

कुमसुसन सन पैलेस का भी किया था दौरा

जनवरी 2026 में उन्होंने कुमसुसन सन पैलेस यानी किम परिवार का प्रतीकात्मक मकबरा का दौरा किया। बताते चलें कि ये दौरा उत्तराधिकार के लिए काफी महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है। बीते साल सितंबर में वो अपने पिता के साथ बीजिंग भी गई थी। ये उनकी पहली विदेशी यात्रा थी। चीनी नेता शी जिनपिंग से मिलने के साथ-साथ वो उत्तर कोरियाई दूतावास में कार्यक्रमों में भी शामिल हुईं।

किम जू को उत्तराधिकारी मानने के पीछे का तर्क

NIS द्वारा उत्तराधिकारी का ये आकलन कई आधारों पर किया गया है। किम की बेटी की सार्वजनिक स्थानों पर मौजूदगी,सैन्य कार्यक्रमों में हिस्सा और साथ ही कुमसुसन पैलेस दौरा इसमें शामिल है। एनआईएस की नजर अब इसपर है कि वो क्या अब आगामी वर्कर्स पार्टी कांग्रेस में पिता के साथ नजर आएंगी? अगर हां तो वहां पर उन्हें अगर कोई अधिकारिक पद मिलता है तो उत्तराधिकारी की इन अटकलें को और हवा मिलेगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें