Uttarakhand

खाड़ी संकट के बीच उत्तराखंड सरकार अलर्ट, CM के निर्देश पर नोडल अधिकारी नियुक्त

वैश्विक हालातों के बीच उत्तराखंड सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। खाड़ी देशों में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए सरकार अलर्ट मोड में नजर आ रही है।

निवेदिता कुकरेती को किया नोडल अधिकारी नियुक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने त्वरित फैसला लेते हुए विशेष सचिव गृह निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। यह निर्णय खास तौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है जो खाड़ी देशों में रह रहे हैं, काम कर रहे हैं या मौजूदा परिस्थितियों में वहां फंसे हुए हैं।

प्रभावितों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सरकार की ओर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि ऐसे सभी प्रभावित लोग अब सीधे नोडल अधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की गई है, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें