हल्द्वानी, संवाददाता। भाजपा के विजन डाक्यूमेन्ट मे गैरसैंण के मुद्दे को शामिल नहीं किये जाने के मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। हल्द्वानी में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की, भाजपा का कभी भी जन सरोकार के मुद्दों से नाता नही रहा है। सीएम ने कहा कि भाजपा सिर्फ साहूकारों से नाता रखती है और भाजपा साहूकारों की पार्टी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा की वह सरोकार रखती है तो सिर्फ अडानी और अम्बानी से आम आदमी से उनका कोई नाता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जन सरोकार से केवल कांग्रेस का नाता है और इनहीं मुद्दों को लेकर काम करती आ रही है।