देहरादून देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस ने देश भर में प्रदर्शन किया है। वहीं इसी के मद्देनजर उत्तराखंड कांग्रेस ने भी पीसीसी प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन इस बीच कांग्रेसियों के खिलाफ नगर कोतवाली में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसमे पीसीसी प्रीतम सिंंह समेत कांग्रेस उपाध्य सूर्यकांत धस्माना, गरिमा दसौनी समेत कई कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल है।
भाजपा चाहें कांग्रेस का कितनी भी दमन कर ले वो पीछे नहीं हटेंगे- धस्माना
वहीं इससे कांग्रेस में रोष है। कांग्रेस ने सीधे तौर पर भाजपा पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चाहें कांग्रेस का कितनी भी दमन करने की कोशिश कर लें वो पीछे नहीं हटेंगे। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमाम में है। सरकार लोगों को लूट रही है। सर्यकांत धस्माना का कहना है कि हम देश की जनता की हक की आवाज उठाते रहेंगे चाहेंगे सरकार कितने भी हम पर मुकदमा कर ले और कितनी भी दमन की कोशिश करले कांग्रेस ईंट से ईंट बजाएगी और आम जनता की हक की लड़ाई लड़ेगी।