कर्णप्रयाग- भाजपा के कार्यकर्ता अपना मनोबल बनाए रखें। केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाएं। चमोली जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि इस बार जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के बागियों को टिकट दिया ही जाएगा इसका बॉंड पार्टी ने नही भर रखा है।
चमोली जिले में भाजपा की नब्ज टटोलते कालेश्वर में पार्टी प्रभारी नें पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर प्रदेश सरकार मे जरा भी नैतिकता होती तो उसके मुखिया इस्तीफा दे देते। मौजूदा कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए जाजू ने कहा सूबे की सरकार आकंठ भ्रष्ट्राचार में डूबी है। लिहाजा इसे सत्ता में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा के कार्यक्रमों को प्रदेश में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है जिससे कांग्रेस में बेचैनी का आलम है। जाजू ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर राज्य के लोगों ने सरकार बदलने का मन बनाया है।