NationalHighlight

CM पद छोड़ेंगे Nitish Kumar! खुद कर दिया ऐलान, अब कौन होगा बिहार का नया मुखिया?

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ रहे है। सारी अटकलों के बीच उन्होंने ऐलान कर दिया कि वो राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

CM पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार! खुद कर दिया ऐलान Nitish Kumar Rajyasabha Nomination

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के दौरान से ही उनकी ये इच्छा थी कि वो बिहार के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों संदनों का सदस्य बने। इसी के कारण अब वो राज्यसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। खबर है कि वो गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। ऐसे में अब बिहार में BJP का सीएम बनने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

खबरों के माने तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद रह सकते हैं।

नीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा नया सीएम? bihar ka naya cm

भाजपा ने इससे पहले राज्यसभा के लिए अपने दो उम्मीदवारों का ऐलान किया हैं। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल है। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा भी लगातार दूसरी बार राज्यसभा जाएंगे।

हालांकि अभी तक JDU ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। हालांकि खबरों की माने तो नीतीश अपने बेटे के लिए उपमुख्यमंत्री पद के बदले भाजपा को सीएम का पद दे सकते हैं। अटकलें तेज हो गई है कि नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद बीजेपी पार्टी के ही किसी नेता को बिहार की सत्ता सौंपी जा सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को इसबार उच्च सदन नहीं भेजा जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें