Big NewsNational

आज CM पद की शपथ लेंगे Nitish Kumar, 10वीं बार बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

बिहार में नई सरकार की गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। आज यानी 20 नवंबर को नीतीश कुमार(Nitish Kumar) बिहार के सीएम (Bihar CM) के तौर पर 10वीं बार शपथ लेंगे। गांधी मैदान में ये शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई बड़े नेता शिरकत करेंगे।

आज CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

बिहार के राजनीतिक इतिहास में आज नया अध्याय जुड़ने वाला है। हाल ही में हुए विधान चुनाव में एनडीए ने बहुमत की सरकार बनाई है। जिसके बाद एक बार फिर नीतीश कुमार को एनडीए प्रमुख के तौर पर चुना गया है। आज गांधी मैदान में नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे।

पीएम मोदी भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री भी इस समारोह में शामिल होंगे। जिसके चलते सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। एसपीजी, एनएसजी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीमों सुरक्षा की व्यवस्था की है। हजारों की संख्या में लोगों के आने की संभावना है। इसी को देखते हुए करीब एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

साथ ही प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग भी बना दिए गए है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंच गए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें