BJP मुख्यालय में Nitin Nabin का भव्य स्वागत, दुष्यंत गौतम भी मौजूद, इन नेताओं का लगा जमावड़ा

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए आज देहरादून पहुंच चुके हैं। ऐसे में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने उनको रिसीव किया। एयरपोर्ट से सीधा वो BJP मुख्यालय पहुंचे। जहां Nitin Nabin का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यालय में कई दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिला। जिसमें दुष्यत गौतम भी शामिल है।
BJP मुख्यालय में Nitin Nabin का भव्य स्वागत
देहरादून पहुंचने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचे। ढोल दमाऊं के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।लगातार वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और पदाधिकारी मुख्यालय में पहुंच रहे है।
दुष्यंत गौतम समेत इन नेताओं का लगा जमावड़ा
पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय सांगठनिक महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद तीरथ रावत, अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कल्पना सैनी, नरेशन बंसल, मालाराज लक्ष्मी भी ऑफिस पहुंची। सरकार में मंत्री धन सिंह, सतपाल महाराज, भारत चौधरी के अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी नितिन नवीन से मिलने मुख्यालय पहुंचे।