देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान बीजेपी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने ऋषि भास्कर से साथ अपने संबंधों को सिरे से नकारा है। रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर के कहा है कि मेरे भतीजे के गिरफ्तार होने की खबरें निराधार हैं। दरअसल शुक्रवार को ऋषि भास्कर नाम के एक शख्स को जेल भेजा गया। इस पर 2013 में तत्कालीन कांग्रेसी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपनी तहरीर में भी ऋषि भास्कर के निशंक का भतीजा होने का दावा किया है। यही नहीं खबर उत्तराखंड डाट कॉम के पास मौजूद FIR की कॉपी में भी मुख्यमंत्री निशंक का भतीजा लिखा गया है। 2013 के इस मामले में अब ऋषि भास्कर की गिरफ्तारी हुई है।
खबर उत्तराखंड ने भी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के लेटर हेड पर लिखे पत्र और FIR की कॉपी के आधार पर ही अपनी खबर प्रकाशित की। हालांकि रमेश पोखरियाल निशंक ने अब ट्वीट के जरिए इस मामले में अपना पक्ष रखा है। निशंक ने ट्वीट कर कहा है कि उनके भतीजे के गिरफ्तार होने की खबरें निराधार हैं। खबर उत्तराखंड रमेश पोखरियाल निशंक के ट्वीट्स का स्क्रीन शॉट यहां लगा रहा है।