नई दिल्ली: निर्भया के दोषियों की दया याचिका खारिज होने के बाद तय हो चुका है कि उनको फांसी दी जाएगी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जल्लाद की तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि फांसी के दिन भी तय कर लिया गया है। फांसी का दिन बेहद खास है। माना जा रहा है िकइस दिसंबर माह में उनको फांसी दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार निर्भया के दोषियों को उसी दिन सजा दी जा सकती है, जिस दिन उसके साथ घिनौना कृत्य किया गया था। निर्भया के दोषियों 16 दिसंबर को ही सुबह पांच बजे फांसी दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि फांसी की तारीख लगभग तय है। तिहाड़ प्रशासन को सिर्फ जल्लाद मिलने का इंतजार है।
16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ छह दरिंदों ने चलती बस में गैंगरेप किया था। छह में से एक दोषी नाबालिग था जो अब छूट चुका है और गुमनामी की जिंदगी बिता रहा है। वहीं, एक आरोपी रामसिंह ने तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी। अब सात साल बाद बाकी बचे चार दोषियों को जल्द फांसी हो सकती है।