UttarakhandBig News

चमोली हादसे में घायल नौ लोगों को मिली अस्पताल से छुट्टी, दो की हालत गंभीर

चमोली हादसे में करंट में झुलसे नौ लोगों क एम्स से छुट्टी मिल गई है। हालांकि दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों को प्रशासन की ओर से अस्पताल से घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

नौ लोगों को मिली अस्पताल से छुट्टी

बता दें सीएम धामी के निर्देश के बाद गुरुवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती पांच लोगों को उपचार के लिए हेली सेवा से एम्स रेफर किया गया था। स्थिति में सुधार होता देख एम्स प्रशासन ने नौ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि संदीप और सुशील की हालत गंभीर बनी हुई है।

इन्हें मिली एम्स से छुट्टी

डॉ नीरज कुमार ने बताया कि पवन सिह राठौर, अभिषेक पाल, जयदीप, सुभाष, धीरेंद्र रावत, नरेंद्र, आनंद, महेश और रामचंद की स्थिति में सुधार देख उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सभी की हालत अब सामान्य है। जिसके बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button