Big NewsUttarakhand

IAS अफसरों के विभागों में बड़ा फेरबदल, निकिता खंडेलवाल को ITDA निदेशक पद से हटाया

उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कुछ महत्वपूर्ण फेरबदल किए हैं. शासन ने आईएएस निकिता खंडेलवाल को आईटीडीए के निदेशक पद से अवमुक्त कर दिया गया है.

गौरव कुमार को सौंपी ITDA निदेशक पद की जिम्मेदारी

आईटीडीए के निदेशक पद की जिम्मेदारी निकिता खंडेलवाल की जगह शहरी विकास विभाग के निदेशक गौरव कुमार को सौंपी गई है. गौरव कुमार अब शहरी विकास विभाग के साथ-साथ ITDA निदेशक की भी भूमिका निभाएंगे.

IAS हरीश चंद्र सेमवाल को सौंपी खाद्य विभाग की जिम्मेदारी

इसके अलावा प्रमुख सचिव एल. फैन्‍ई को सचिव, खाद्य विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. उनकी जगह अब यह जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी हरीश चंद्र सेमवाल को सौंपी गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें