HighlightNikay Chunav

प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त पर होने भयंकर हंगामा, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने पर देहरादून में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन पर आपत्ति को लेकर बुधवार दिनभर नगर निगम में तनातनी रही। शाम के समय दो वार्डो से प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने से भड़के कांग्रेसी और भाजपाई उलझ गए।

प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त होने पर घमासान

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ बुधवार से ही कांग्रेस के कुछ प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर आपत्ति जता रहे थे। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन भी किया। बाद में कांग्रेस नेताओं ने भी पलटवार करते हुए धरना दिया। बुधवार को दोपहर बाद विधायक काऊ फिर नगर निगम पहुंचे। उन्होंने रिटर्निंग अफसर से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेसी बाहर प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद कांग्रेस के दो प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त कर दिया गया।

आपस में उलझे कांग्रेसी और भाजपाई

बता दें कि बुधवार शाम समय भगत सिंह कॉलोनी से कांग्रेस प्रत्याशी इलियास अंसारी और उनके बेटे वसीम अंसारी का नामांकन निरस्त कर दिया गया। नामांकन निरस्त होने की सूचना सार्वजनिक हुई तो कांग्रेसी भड़क गए। इस बीच भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हाथापाई तक हो गई। मौके पर मुस्तैद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और विधायक को यहां से सुरक्षित ले जाया गया। यहां देर शाम तक हंगामा चलता रहा।

कांग्रेस अब जाएगी कोर्ट की शरण में

प्रत्याशियों का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का कहना है कि अगर प्रत्याशियों के दस्तावेज अधूरे थे या कोई अतिक्रमण का आरोप था तो नो ड्यूज जारी ही क्यों किया गया। जबकि इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि नो ड्यूज कर-भूमि अनुभाग से जारी किए गए थे उसी आधार पर निर्णय लिया गया।

अब इस मामले को लेकर कांग्रेस कोर्ट की शरण में जाएगी। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी का कहना है कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करने में जुट गई है। कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन खारिज करने को लेकर कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी की दावेदारी को कैसे गलत तरीके से खारिज किया गया है कांग्रेस इसके सबूत कोर्ट में पेश करेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें