बड़ी खबर!, निहंगों ने दिया दो दिन का समय, जेल में बंद साथियों को ले जाने पर अड़े

कर्णप्रयाग घटना के बाद पांवटा साहिब गुरुद्वारे में डटे निहांगों और प्रशासन के बीच बैठक खत्म हो गई है। इस दौरान बैठक में हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत कई पुलिस और प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी भी मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच सकारात्मत बातचीत हुई।
निहंगों ने प्रशासन को दिया दो दिन का समय
दरअसल पांवटा साहिब गुरुद्वारे में निहांगो और प्रशासन के बीच बैठक हुई। जिसमें हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर भी शामिल थे। दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। प्रशासन की ओर से एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे मामले में निष्पक्ष और कानून के अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
ये भी पढ़ें:- निहंगों से ज्यादा पुलिस कन्फ्यूज!, प्रेमनगर में कर रहे थे इंतजार… सिख निकल गए दूसरे रास्ते
जेल में बंद साथियों को ले जाने पर अड़े
दरअसल बैठक के दौरान निहंगों ने प्रशासन को दो दिन का समय दिया है। ऐसे में वो दो दिनों तक पोंटा साहेब में ही रुकेंगे। निहंगों का कहना है कि वो अपने नजर बंद साथियों को वापस लेकर ही लौटेंगे। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद माहौल पहले से शांत बताया जा रहा है। दोनों के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद माना जा रहा है कि अब मामला समाधान की ओर बढ़ रहा है।