देहरादून। बच्चों को देखकर पत्थर दिल इंसान का भी दिल पिघल जाता है। लेकिन जन्म के नवजात बच्ची को कोई पत्थर दिल देहरादून स्थित आइएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे छोड़ गया। सूचना पर पुलिस ने बच्ची को दून महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह स्वस्थ बताई जा रही है। आज सुबह लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे बच्ची के रोने की आवाज सुनी। इस पर किसी ने उसे तत्काल कंबल ओढ़ाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पटेलनगर पुलिस ने बच्ची को दून महिला अस्पताल पहुंचाया। यह बच्ची चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित है