Dehradun NewsHighlight

मांडूवाला में बनेगा नया छात्रावास, सीएम धामी ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के मांडूवाला में स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर में छात्रावास का शिलान्यास किया. सीएम धामी ने अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह छात्रावास, छात्रों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दी बधाई

सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद सांस्कृतिक मूल्यों, राष्ट्रवाद की भावना को पुनर्स्थापित करने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की गई थी. मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मन्दिर मांडूवाला के विद्यार्थियों द्वारा हाल ही में संपन्न हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी.

शिक्षा व्यवस्था में हुए व्यापक सुधार : CM

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए गए हैं. प्रदेश सरकार ने देश में सर्वप्रथम नई शिक्षा नीति को लागू किया. प्रदेश में 141 पीएम श्री विद्यालय और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है. सीएम ने कहा प्रदेश के 13 जिलों के 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लासरूम की व्यवस्था भी की गई है.

मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण पर भेजने की शुरुआत

सीएम ने कहा क्वालिटी एजुकेशन सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी विद्यालयों में NCERT पुस्तके अनिवार्य की हैं. साथ ही उत्तराखंड के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के छठवीं से 12वीं कक्षा तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जा रही है. राज्य में बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए हर विकासखंड के 10 वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण पर भेजने की शुरुआत भी की गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें