Dehradun NewsHighlight

सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, कैलाश रावत बने अध्यक्ष

उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) की नई कार्यकारिणी के 2025-26 के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं. बता दें कैलाश रावत को अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि अंकित कुमार को महामंत्री की जिम्मेदारी दी है.

कैलाश रावत बने अध्यक्ष

बता दें अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत और संजय कुमार को संयुक्त जिम्मेदारी दी गई है. जबकि महामंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर पारूल, कोशाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार, संगठन मंत्री पद पर सत्येंद्र बिजल्वाण, संयोजक/ऑडिटर पद पर अरुण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य पद पर बालम सिंह नगरकोटी निर्वाचित घोषित किए गए हैं.

इतने मतों से की जीत हासिल

चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत को 52 और मनोज शुक्ला को 17 मत, उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत और संजय कुमार को संयुक्त रूप से 34-34 मत मिले हैं. वहीं महामंत्री पद पर अंकित कुमार को 51 व चेतन पांडे को 18 मत मिले हैं. जबकि संगठन मंत्री पद पर सत्येंद्र बिजल्वाण को 45 मत और नरेंद्र सिंह सजवाण को 24 मत मिले हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें