International NewsHighlight

मिला कोविड का नया वेरियेंट!, 25 राज्यों में फैला New Covid Variant BA.3.2

New Covid Variant BA.3.2 in US: क्या पूरी दुनिया को एक बार फिर कोविड की लहर देखने को मिलेगी? दरअसल अमेरिका से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यूएस में कोरोना का एक नया वैरिएंट BA.3.2 मिला है। जो कि तेजी से फैल रहा है। इसको लेकर वैज्ञानिकों ने सतर्क रहने की सलाह दी है। Centers for Disease Control and Prevention (CDC) की रिपोर्ट की माने तो ये ये नया वैरिएंट मौजूदा वैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षा को भी कम कर सकता है।

अमेरिका में मिला कोविड का नया वेरियेंट! New Covid Variant BA.3.2 in US

दरअसल अमेरिका में चार यात्रियों के सैंपल में ये वैरिएंट पाया गया। इसके अलावा चार राज्यों के पांच मरीजों के क्लिनिकल सैंपल में भी इसकी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही तीन एयरप्लेन वेस्टवॉटर सैंपल, 20 से ज्यादा राज्यों के 132 वेस्टवॉटर सैंपल में ये वैरिएंट पाया गया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ये नया वैरिएंट काफी ज्यादा फैल चुका है।

New Covid Variant BA.3.2, ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया रूप

आपको बता दें कि BA.3.2 ओमिक्रॉन वैरिएंट का ही एक नया रूप है। साल 2024 में पहली बार ये दक्षिण अफ्रीका में मिला था। जून 2025 में अमेरिका में पहली बार इसकी पुष्टि हुई थी। नीदरलैंड से आए एक यात्री में ये पाया गया था। जिसके बाद सितंबर 2025 से इस नए वैरिएंट के मामलों में तेजी दिखाई दी। बताते चलें कि ये वैरिएंट 23 देशों में रिपोर्ट किया जा चुका है।

नया वैरिएंट JN.1 लाइनिज से अलग

वैज्ञानिकों की माने तो ये नया वैरिएंट JN.1 लाइनिज से पूरी तरह अलग है। जिसकी वजह से माना जा रहा है कि मौजूदा वैक्सीन को अपडेट की जरूरत हो सकती है। दरअसल अभी की वैक्सीन JN.1 के सब-वैरिएंट्स के हिसाब से बनाई गई है।

70 से 75 जेनेटिक म्यूटेशन

इस नए वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में 70 से 75 जेनेटिक म्यूटेशन पाए गए हैं। आपको बता दें कि यही स्पाइक प्रोटीन वायरस को व्यक्ति की कोशिकाओं के अंदर जाने में मदद करता है। जिसका सीधा मतलब ये है कि इस नए वैरिएंट में इतने ज्यादा बदलाव के चलते ये तेजी से फैलेगा। साथ ही शरीर की इम्यूनिटी से भी बच सकता है।

मौजूदा वैक्सिन नए वैरिएंट के लिए नहीं है असरदार

लैब स्टडी में एक और चौकाने वाली बात सामने आई। BA.3.2 वैरिएंट कोविड वैक्सीन से बचने की क्षमता रखता है। मौजूदा वैक्सिन (mRNA Vaccine) BA.3.2 के खिलाफ सबसे कम असरदार है।

ये नया वैरिएंट अमेरिका के कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, टेक्सास, न्यूयॉर्क, पेनसिल्वेनिया समेत 20 से ज्यादा राज्यों में फैल गया है।हालांकि अभी ये मेन वैरिएंट नहीं बना है। साथ ही इसके मामलों में इतनी गंभीरता भी नहीं पाई गई है।

सतर्क रहने की जरूरत

दिसंबर और जनवरी के समय कुछ मरीजों में ये नया वैरिएंट मिला था। जिसमें बुजुर्ग, पहले से बीमार लोग और एक बच्चा शामिल था। हालांकि सभी मरीज ठीक हो गए थे। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इससे ये बिल्कुल भी साबित नहीं होता कि ये नया वैरिएंट घातक नहीं है। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।

कोविड अब बन गया है एंडेमिक

वैज्ञानिकों की माने तो कोविड अब एंडेमिक बन गया है। ये समय-समय पर नया रूप लेकर सामने आता रहेगा। जिसकी वजह से इसपर निगरानी रखना और भी ज्यादा जरूरी हो गया। सकर्कता जरूरी है ताकि इसके नए खतरनाक रूप सामने न आएं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें