UttarakhandHighlightPithoragarh News

जेल से फरार हुई नेपाली युवती, चरस के साथ किया था गिरफ्तार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

पिथौरागढ़ जेल से एक नेपाली मूल की युवती पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। एनडीपीएस एक्ट के में गिरफ्तार किया था। युवती के भागने से पुलिस प्रसाशन में हड़कंप मचा हुआ है।

साड़ी की रस्सी बनाकर कैदी फरार

मिली जानकारी के अनुसार अनुष्का उर्फ आकृति (24) को पुलिस ने चरस के साथ गिरफर किया था। आकृति पिछले ढाई साल से एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में थी। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात युवती ने साड़ी की रस्सी बनाई और बंदीगृह की दीवार फांदकर फरार हो गई।

युवती की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि फरार युवती की खोज के लिए टीम गठित कर दी गई है। पिथौरागढ़ जेल से से विचाराधीन कैदी के भागने का यह दूसरा मामला सामने आया है।

बता दें इससे पहले 2019 में एक किशोरी को भगाने के आरोप में बंद कैदी भी दीवार फांदकर फरार हो गया था। हालांकि उसे बाद में पकड़ लिया गया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें