International News

नेपाल के नए ‘नायक’ बालेन शाह!, सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर ली शपथ Nepal PM Balen Shah

Nepal PM Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल में नए युग की शुरुआत हो चुकी है। देश ने बालेन शाह को अपने लीडर के तौर पर चुन लिया है। 35 साल के बालेंद्र शाह उर्फ बालेन नेपाल ने 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। आज रामनवमी के अवसर पर उन्होंने पीएम पद की शपथ ली। संविधान के नियमों के तहत राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेन को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में शपथ समारोह हुआ। जहां बालेन के साथ उनके मंत्रिमंडल ने शपथ ली।

नेपाल के नए ‘नायक’ बालेन शाह! Nepal PM Balen Shah Oath Ceremony:

दरअसल नेपाल में पांच मार्च को हुए चुनाव में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 275 में से 182 सीटें जीती थी। अब फाइलनी उन्होंने पीएम के तौर पर शपथ ले ली है। इस दौरान उन्होंने नेपाली टोपी पहन रखी थी।

balen shah

सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर ली शपथ

आपको बता दें कि नेपाल में हुए Zen-G आंदोलन में भी बालेन शाह की अहम भूमिका रही। नेपाल का यूथ भी बालेन को ही प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहता था। अब उनकी ये मांग पूरी हो गई है। रामनवमी के दिन बालेन की शपथ ग्रहण समारोह से तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक तस्वीर में वो अपनी बेटी के साथ भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि उनकी पत्नी और बेटी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बालेन के साथ मंच पर ही मौजूद थे।

चार बार के पीएम केपी शर्मा ओली को दी मात

आपको बता दें कि बालेन शाह ने चार बार के प्रधानमंत्री रहे केपी शर्मा ओली उनकी के गढ़ झापा-5 में भारी वोटों से हार दी थी। Zen-G के बीच बालेन की काफी लोकप्रियता हैं। यहीं कारण है कि वो इतने भारी मतों से चुनाव जीतें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें