Big NewsInternational News

Nepal PM KP Oli ने दिया इस्तीफा!, देश छोड़कर भागने की प्लानिंग! अब आगे क्या?

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भंयकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच खबर है कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संभावना जताई जा रही है कि केपी ओली जल्द ही देश छोड़कर दुबई भाग भी सकते हैं। बता दें कि जगह-जगह पर Gen Z के विरोध प्रदर्शन हिंसक होते जा रहे हैं।

Nepal में तख्तापलट!

दरअसल नेपाल में लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा संभाले रखा। राजधानी काठमांडू समेत कई जिलों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं हो रही हैं।

खबरों की मानें तो अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत और 500 से ज्यादा लोगों के घायल हो चुके हैं। सोमवार को हुई पुलिस फायरिंग ने हालात को और बिगाड़ दिया। छात्रों और युवाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी साफ मांग है ओली इस्तीफा दें।

Nepal PM KP Oli ने दिया इस्तीफा!

नेपाल में भंयकर विरोध प्रदर्शन के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, कृषि मंत्री समेत 10 मंत्री पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। लेकिन प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली देखना चाहते थे। ऐसे में उनक ये मांग पूरी होती दिख गई है। कहा ये भी जा रहा है कि इस्तीफे के बाद वो अब देश छोड़कर दुबई जा सकते हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें