HighlightInternational News

बड़ा सड़क हादसा!, त्रिशूली नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 17 के शव बरामद , 28 घायल – Bus Accident

Nepal Bus Accident: एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रविवार देर रात नेपाल के धाडिंग जिले में हुए हादसे में कई परिवार को खुशिया छीन ली। यात्री से भरी बस त्रिशूली नदी में गिर गई। बता दें कि ये पोखरा से काठमांडू जा रही थी। हादसा करीब देर रात 1:30 बजे हुआ। बस का अचानक से संतुलन बिगड़ा जिसके चलते वो गहरी नदी में जा गिरी।

bus accident

त्रिशूली नदी में गिरी यात्री से भरी बस, 17 के शव बरामद Nepal Bus Accident

खबरों की माने तो अब तक इस हादसे में 17 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी है। तो वहीं 28 लोग घायल हुए हैं। तो वहीं घायलों में दो महिलाए जापान और नीदरलैंड की है। कुछ घायलों की हालत काफी गंभीर है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

बताते चलें कि बस में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरी रात और नदी का तेज बहाव के चलते रेस्क्यू करने में काफी मुशक्कत करनी पड़ी। रातभर बचाव अभियान चला। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि बस की तेज स्पीड के चलते चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। हालांकि जांच के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल पाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें