नील नितिन मुकेश अगले साल फरवरी में अपनी मंगेतर रुक्मणी सहाय के साथ शादी कर सकते हैं। एक अखबार के साथ बातचीत में नील ने यह खुलासा किया है। मुम्बई की रहने वाली रुक्मणी एविएशन इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। दोनों घरवालों की मर्जी से इस बंधन में बंधने जा रहे हैं। नील के पिता सिंगर नितिन मुकेश का कहना है कि नील रीति रीवाज़ों में विश्वास रखते हैं इसलिए अपने पार्टनर को चुनने का फैसला नील ने घरवालों पर छोड़ दिया। दोनों फैमिलीज़ में काफी अच्छे टर्म्स हैं और रुक्मणी भी पहले ही अपने इन-लॉस् का दिल जीत चुकी है। गौरतलब है कि नील और रुक्मणी की सगाई इसी साल दशहरे के दिन जुहू के एक होटल में हुई थी। सगाई के एक महीने पहले से नील और रुक्मणी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आपको बता दें कि नील शादी के बाद बाहुबली के मुख्य किरदार निभाने वाले प्रभास के साथ एक साउथ इंडियन फिल्म में दिखाई देंगे।