Big NewsDehradun NewsUttarakhand

राफ्टिंग गाइड की लापरवाही, बंगाल के IAS का भाई गंगा में डूबा, मुकदमा दर्ज

बंगाल में तैनात आईएएस अधिकारी का शिक्षक भाई मौज मस्ती के लिए अपने साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। इस दौरान राफ्टिंग करते समय गंगा में डूब गया। इस मामले में राफ्टिंग गाइड की लापरवाही सामने आ रही है। कंपनी संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

राफ्टिंग गाइड की लापरवाही का मामला

मिली जानकारी के मुताबिक मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि राजस्थान के जयपुर के बेनार गांव निवासी केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक हरीश कुमार मीणा (34) पुत्र रतनलाल मीणा अपने 14 सदस्यीय दल के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। वह राफ्टिंग के लिए शिवपुरी निकल गए। ब्रह्मपुरी में राफ्ट पर सवार होकर सभी गंगा में उतर गए।

कंपनी संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरीश तीसरी बार नदी में उतरा तो बाहर नहीं आया। जानकारी के मुताबिक हरीश का लाइफ जैकेट और हेलमेट नदी में ऊपर आ गया। बताया गया कि हरीश के जैकेट की क्लिप नहीं खुली थी। ऐसे में संभावना है कि वह जैैकेट के बीच से बाहर निकल गए।

शनिवार को हरीश के दोस्त ने राफ्टिंग कंपनी संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें हरीश के भाई सुरेंद्र मीणा कर्नाटक कैडर के आईएएस अफसर हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में डीएम के पद पर हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें