
कॉकरोच जनता पार्टी और Gen-Z का प्रदर्शन अभी भी जारी है। इसी प्रदर्शन के बाद सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। आज पहले ही मोदी कैबिनेट में परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए बिल को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही उसे संसद में पेश किया जाएगा। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय आज यानी 24 जुलाई को बड़ा ऐलान कर सकता है।
आज रात आठ बजे शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एलान संभव
आज यानी 24 जुलाई को शिक्षा मंत्रालय नटीए में बड़े बदलाव की घोषणा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि आज कई बड़ी घोषणाएं की जाएंगी। मंत्रालय को उम्मीद है इन सिफॉर्म्स से दिल्ली में हो रहा छात्रों के आदोलन पर पॉजीटिव इमपेक्ट पड़ेगा।
कड़ी सजा वाले बिल को मंजूरी
गौरतलब है कि आज यानी शुक्रवार को मोदी कैबिनेट की बैठक थी। जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार ने बैठक में पेपर लीक रोकने वाले कानून और भी ज्यादा सख्त करने के लिए कानून को मंजूरी दे दी गई है। जिसमें पेपर लीक करने वालों को 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान है.