National

नीट पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई!, CBI ने कोचिंग मालिक को किया गिरफ्तार

CBI Action in NEET Paper Leak: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सीबीआई ने कोचिंग संस्थान के मालिक को अरेस्ट कर लिया है। एक्शन लेते हुए प्रमुख आरोपी प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि ये लातूर आससीसी कोचिंग संस्थान के मालिक हैं। जो छात्रों को NEET UG परीक्षा की तैयारी में मदद करता है। इसकी नौ ब्रांच हैं। लातूर में मेन शाखा है। वो एनटीए से जुड़े रसायन विज्ञान के व्याख्याता पी.वी. कुलकर्णी के करीबी हैं।

नीट पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई!, CBI ने कोचिंग मालिक को पकड़ा

NEET UG परीक्षा पेपर लिक मामले में अबतक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बीते 24 घंटों में सीबीआई ने कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिसकी जांच चल रही है।

अबतक 10 लोग गिरफ्तार

इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिलियानगर से 10 को गिरफ्तार कर लिया गया है। तो वहीं नौ आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जो अब पुलिस हिरासत में है। 10वें आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें