SportsHighlight

Neeraj Chopra ने आर्मी में अपने पद से दिया इस्तीफा, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) आज कल चर्चा में बने हुए हैं। पहले एथलिट पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को टूर्नामेंट के लिए भारत बुलाने पर बुरी तरह ट्रोल हुए थे। जिस पर सफाई पेश करते हुए उन्होंने कहा था कि उनके लिए देश से बढ़कर औऱ कुछ भी नहीं है। इसी बीच अब नीरज चोपड़ा ने भारतीय सेना में अपने पद से इस्तीफा (Neeraj chopra resigned from indian army) दे दिया हैं।

Neeraj Chopra ने आर्मी में अपने पद से दिया इस्तीफा

बता दें कि जैवलिन थ्रोअर नीरज करीब नौ साल से भारतीय सेना से जुड़े हुए है। वो भारतीय सेना की राजपुताना राइफल्स का हिस्सा है। करीब दो पहले नीरज को सूबेदार मेजर कि रैंक पर प्रमोट किया था। पहले वो सूबेदार के पद पर थे।

ये भी पढ़े:- जैवलिन थ्रोअर Neeraj Chopra को सेना में मिला बड़ा पद, मिली ये रैंक

टेरिटोरियल आर्मी में नीरज चोपड़ा को मिली रैंक

हाल ही में उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद (ऑनररी) रैंक से सम्मानित किया गया है। नौ मई को राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस बात का ऐलान हुआ कि नीरज को कर्नल पद दिया गया है। जो कि 16 अप्रैल से लागू मानी गई है। इसी के चलते उन्हें अपने पहले पद सूबेदार मेजर से इस्तीफा देना पड़ा। बता दें कि वो साल 2016 से आर्मी का हिस्सा है।

नीरज चोपड़ा ने क्यों दिया इस्तीफा?

आपके मन में भी ये सवाल होगा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा क्यों दिया। चलिए हम आपको बता देते है। दरअसल सेना या अन्य सरकारी सेवाओं में आप एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकते। हाल ही में मिले टेरिटोरियल आर्मी में ऑनररी लेफ्टिनेंट कर्नल के पद के लिए उन्हें पहले सूबेदार मेजर के पद से रिजाईन करना पड़ेगा।

बता दें कि नीरज को सेना से टोक्यो में गोल्ड जीतने के बाद परम विशिष्ट सेवा मेडल मिला था। साथ ही उन्हें सूबेदार की रैंक पर भी प्रमोट किया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें