SportsHighlight

Neeraj Chopra Marriage: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने गुपचुप रचाई शादी, देखिए तस्वीरें

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने गुपचुप शादी (Neeraj Chopra Marriage) कर ली है। बीते दिन यानी रविवार की रात नीरज ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर शादी के बंधन में बंधने की जानकारी दी। शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे। बता दें कि ओलंपिक गोल्ड मेडल विनर नीरज चोपड़ा की शादी के चर्चे काफी वक्त से चल रहे थे। लेकिन अब फोटोज से नीरज ने खुद इस बात को कंफर्म कर दिया। पत्नी के साथ नीरज ने शादी की फोटोज शेयर की है।

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने की शादी (Neeraj Chopra Marriage)

शादी की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कर नीरज ने कैप्शन लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।” कैप्शन में उन्होंने अपनी वाइफ का नाम भी मैन्शन किया। बता दें कि नीरज की वाइफ का नाम हिमानी है। हालांकि वो क्या करती है किस प्रोफेशन में है, इसको लेकर जानकारी नहीं है।

https://twitter.com/Neeraj_chopra1/status/1881010284317626723

नीरज की शादी की काफी वक्त से थी चर्चा

बता दें कि काफी वक्त से नीरज की शादी के चर्चे चल रहे थे। टोक्यो ओलंपिक 2020 में जेवलिन थ्रो में भारत के लिए नीरज ने गोल्ड मेडल जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में भी उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जिसके बाद से उनकी शादी के चर्चे शुरू हो गए थे। कई इंटरव्यूज में भी शादी से जुड़े सवाल नीरज से पूछे गए है। लेकिन उन्होंने कभी अपने हमसफर का नाम रिवील नहीं किया। ऐसे में अब उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें