SportsHighlight

डायमंड लीग में लगातार तीसरी बार Neeraj Chopra ने गंवाया खिताब, जूलियन वेबर ने जीती ट्रॉफी

ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) एक बार फिर डायमंड लीग(Diamond League Final 2025) का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए है। नीरज लगातार तीसरी बार डायमंड लीग फाइनल्स में दूसरा स्थान हासिल किया है। गुरुवार को जर्मनी के जूलियन वेबर ने ये ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो बार 90 मीटर से ज्यादा की दूरी के थ्रो से डायमंड लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।

डायमंड लीग में लगातार तीसरी बार Neeraj Chopra ने गंवाया खिताब

नीरज चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने अपने शुरुआती प्रयास में 84.35 मीटर लंबा थ्रो किया। जिसके बाद पांचवें राउंड तक वो तीसरे स्थान पर बने हुए थे। अंतिम प्रयास में उन्होंने 85.01 मीटर थ्रो से दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना ली। बता दें कि उन्होंने साल 2012 लंदन ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट को पीछे छोड़ा। जो कि 84.95 मीटर थ्रो के साथ थर्ड पोजीशन पर थे।

जूलियन वेबर ने जीती डायमंड लीग की ट्रॉफी

वबेर ने अपने दूसरे प्रयास में 91.57 मीटर का थ्रो किया। जो कि इस सीजन में दुनिया का सबसे बेहतरीन थ्रो था। ये वबेर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी था। वेबर ने ये एक तरफा मुकाबला जीता। उनके थ्रो के आस-पास भी कोई पहुंच नहीं पाया।अपने दूसरे थ्रो के बाद इस जर्मन खिलाड़ी ने फाउल, 83.66 मीटर, 86.45 मीटर और 88.66 मीटर का थ्रो किया।

नीरज चोपड़ा ने दूसरे स्थान पर किया फिनिश

नीरज चोपड़ा की बात करें तो 6 प्रयासों में उनके तीन थ्रो फाउल थे। 27 वर्षीय भारतीय स्टार 85 मीटर के थ्रो से आगे का थ्रो नहीं कर पाए। साल 2022 में उन्होंने ये ट्रॉफी अपने नाम की थी। जिसके बाद साल 2023 और 2024 के बाद अब 2025 में भी वो दूसरे स्थान पर रहे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें