देहरादून—राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए घटक समर्थित उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का देहरादून पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
वहीं सीएम आवास पर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने उन्हें गंगाजली और उत्तराखंड के इतिहास की पुस्तक भेंट की।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह , संगठन मंत्री शिव प्रकाश , राष्ट्रीय सचिव तिरथ सिंह रावत , राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलौत भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि थावर चंद गहलौत को भी राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा की पसंद थे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सभी का स्वागत किया। बैठक मे ंरामनाथ कोविंद ने भाजपा के सभी विधायकों से मुलाकात की और राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर अपना पक्ष रखा।