संवाददाता। कांग्रेस से चार बार मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी ने हाथ को छोड़ कमल का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली स्थित अमित शाह के घर पर बेटे रोहित शेखर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान एनडी तिवारी के साथ उनकी पत्नी उज्वाला भी सामिल थी। एनडी तिवारी और उनके बेटे रोहित शेखर को अमित शाह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा के कई नता मौजूद रहे। वहीं रोहित शेखर का हल्द्वानी से भी टिकट पक्का माना जा रहा है। जिसकी घोषणा भाजपा अपने दूसरी सूची हो सकता है।