रातोंरात 8वीं क्लास की नई बुक पर रोक!, ये विवादित चैप्टर बना वजह, NCERT ने मांगी माफी

NCERT Class 8 New Book Controversy: रातों रात NCERT ने 8वीं क्लास की नई बुक पर रोक लगा दी। ये रोक सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद लगी है। 8वीं सोशल साइंस की टेक्स्टबुक पर विवादित चैप्टर था। जिसको लेकर अब SC की फटकार के बाद नसीईआरटी ने विवादित चैप्टर पर माफी मांगी है। इस मामले में जल्द ही एक्सपर्ट की सलाह के बाद नई किताबें बच्चों के लिए जारी की जाएगी। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?
NCERT की 8वीं क्लास की सोशल साइंस की टेक्स्टबुक पर लगी रोक NCERT Class 8 New Book Controversy
दरअसल हुआ यू कि एनसीईआरटी नई एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) और स्कूल एजुकेशन के लिए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2023 के हिसाब से स्कूल की नई किताबें तैयार कर रहा है। क्लास 1 से 8 तक की किताबें बन चुकी हैं। पिछले साल जुलाई में आठवीं क्लास की बुक का पार्ट 1 रिलीज हुआ था। तो वहीं इस साल 23 फरवरी को पार्ट-2 जारी किया गया। जिसके बाद से ही इसका एक चैप्टर चर्चा का विषय बन गया। विपक्ष के बाद हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट के जज ने भी इसपर आपत्ति जताई है।
NCERT 8वीं सोशल साइंस की किताब पर क्यों लगी रोक?
शिक्षा मंत्रालय के दखल के बाद NCERT यानी नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने आठवीं क्लास की सोशल साइंस की किताब के डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगा दी है। दरअसल बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सोशल साइंस के एक चैप्टर पर संज्ञान लिया। इस नई किताब में विवादित चैप्टर ‘जुडिशरी में करप्शन’ के चलते इस पर रोक लगाई गई है। जिसके बाद अब फिर से किताब पर चर्चा की जाएगी और विवादित चैप्टर को फिर से लिखा जाएगा।
SC ने NCERT को लगाई फटकार
चीफ जस्टिस ने किताब में विवादित चैप्टर पर चिंता जताते हुए कहा, “दुनिया में किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यह एक सोची-समझी और गहरी साजिश लगती है। मुझे पता है इससे कैसे निपटना है। मैं यह केस खुद हैंडल करूंगा।” चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ के सामने सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि जुडिशरी में करप्शन के बारे में बच्चों को पढ़ाया चिंताजनक है।
NCERT ने मांगी माफी
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद एनसीईआरटी ने माफी मांगी है। एनसीईआरटी ने 8वीं क्लास की सोशल साइंस की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से संबंधित विवादा वाले हिस्से को हटाने का फैसला किया। देर रात NCERT ने बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा, “ये गलती अनजाने में हुई। प्रकाशित विवादित कंटेंट पर खेद है।”
एक महीने के अंदर नई बुक करनी होगी रिलीज
बताते चलें कि नया एकेडमिक सेशन शुरू होने में ज्यादा समय नहीं है। 1 अप्रैल से नए सेशन की क्लसेस शुरू हो जाती है। ऐसे में एनसीईआरटी को एक महीने के अंदर ही टेक्स्टबुक रिलीज करनी होगी।